अब खनन विभाग में अपने वाहन को गिट्टी/मौरम/बालू के परिवहन योग्य बनाये रखने के लिए निम्नलिखित की आवश्यकता होगी-
उपखनिजों के परिवहन के दौरान वाहन खराब होने की स्थिति में वाहन चालक द्वारा इसकी सूचना खनिज विभाग को प्रेषित करने की सुविधा।
परिवहनकर्ता अपने वाहनों द्वारा खनिजों के परिवहन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी विभागीय मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त करते है।
परिवहनकर्ता अपने वाहन की प्रारंभिक, वर्तमान और अंतिम स्थान स्थिति को एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म VTS के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रांसपोर्टर अपने वाहन से सम्बंधित व्हीकल ट्रैकिंग लोकेशन डिवाइस की सिम वैलिडिटी और IMEI नंबर से सम्बंधित जानकारी एकीकृत मोबाइल ऐप पर प्राप्त कर सकते है।
वाहन मालिक, वाहन चालक की गलतियों/अवैध परिवहन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण कर सकेंगे।
परिवहनकर्ता अपने वाहनों की ब्रेक डाउन रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल ऐप पर प्राप्त कर सकते है
24/7 सहायता- त्वरित समस्या समाधान के लिए समर्पित सहायता टीम की उपलब्धता।
नियमित सॉफ़्टवेयर अपडेट- स्थापित VLTD नवीनतम सुविधाओं और सुरक्षा पैच के साथ अपडेट रहता है।
कम डाउनटाइम- सक्रिय रखरखाव से त्वरित तकनीकी सहायता।
उच्च गुणवत्ता वाला हार्डवेयर- कठोर वातावरण के लिए डिज़ाइन किया गया मजबूत और टिकाऊ उपकरण।
व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम हेल्प डेस्क में आपका स्वागत है – यहां आपको खनिज परिवहन से सम्बंधित समस्त समस्याओं के समाधान और सहायता हेतु संपर्क करे |