VLT डिवाइस (AIS 140 मानक)
व्हीकल ट्रैकिंग लोकेशन डिवाइस (AIS 140 प्रमाणित), GPS तकनीक पर आधारित, एक अत्याधुनिक ट्रैकिंग डिवाइस है, जिसके माध्यम से हम अपने वाहनों की वर्तमान, प्रारंभ एवं गंतव्य स्थान की lस्थिति के सम्बन्ध में पूर्णतः सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होती है। विविध अनुप्रयोगों हेतु डिज़ाइन की गई उन्नत सुविधाओं के साथ व्हीकल ट्रैकिंग लोकेशन डिवाइस (AIS 140 प्रमाणित), के माध्यम से वाहनों की ट्रैकिंग और प्रबंधन को और अधिक सुगम बनाया जा सकता है ।
AIS 140 प्रमाणित वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एक जीपीएस आधारित ट्रैकिंग डिवाइस है जो भारत सरकार द्वारा वाहनो की ट्रैकिंग एवं आपातकालीन स्थिति में चेतावनी जारी करने हेतु निर्धारित मनको को पूर्ण करता है l
आज ही खरीदें एकीकृत कैसे करें
                    
                     VLTD 
 मैनुअल इंस्टॉलेशन 
                        
                             मैनुअल देखे 
                    
                     VLTD 
 मैन्युअल वीडियो
                        
                            वीडियो देखे
                    
                     वाहन स्वामी के 
मुख्य लाभ 
                        
                            अधिक जानकारी हेतु
                    VLTD की प्रमुख गुणवत्ता एवं विशेषताएँ
- आधिकारिक प्रमाणन: VLTD (4G से 2G फॉलबैक सुविधा युक्त) उपकरण ARAI द्वारा Automotive Industry Standard (AIS) 140 मानक के लिए प्रमाणित हैं।
 - मानक अनुपालन: यह उपकरण सरकार द्वारा अनुमोदित हैं और भारत के राष्ट्रीय वाहन रजिस्ट्री, वाहन पोर्टल (MoRTH) पर व्यापक रूप से पंजीकृत हैं, जो इसे नियामक अनुपालन (regulatory compliance) के लिए एक शीर्ष विकल्प बनाता है तथा खनन विभाग, उ०प्र० के लिए अनिवार्य है।
 - ISO और गुणवत्ता प्रबंधन प्रमाणन: कंपनी और इसके उत्पाद कई कठोर अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का पालन करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
 - ISO 9001:2015: गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली।
 - IATF 16949:2016: ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए गुणवत्ता प्रबंधन।
 - ISO 14001:2015: पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली।
 - ISO/IEC 27001:2013: सूचना सुरक्षा प्रबंधन।
 - स्वामित्व वाली तकनीक और स्वदेशी निर्माण: कंपनी को अपनी स्वदेशी GPS/GPRS तकनीक के लिए भारत सरकार से पेटेंट प्राप्त है। यह अपने हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर दोनों का विकास स्वयं करती है एवं गर्व के साथ मेक इन इंडिया मंत्र का अनुशरण करती है, जिससे यह वाहनों के प्रबंधन के लिए customized, संपूर्ण समाधान प्रदान करने में सक्षम है।
 - बेहतर सुरक्षा और संरक्षा: आपातकालीन SOS बटन और वास्तविक समय ट्रैकिंग
 - उन्नत सुविधाएँ: जियो-फ़ेंसिंग, वाहन निगरानी इत्यादि।
 
वाहन स्वामी को मुख्य लाभ
- सुनिश्चित इंटीग्रेशन: स्थापित किये गए VLTD का विभागीय पोर्टल से सुनिश्चित इंटीग्रेशन।
 - 24/7 सहायता: त्वरित समस्या समाधान के लिए समर्पित सहायता टीम की उपलब्धता।
 - नियमित सॉफ़्टवेयर अपडेट: स्थापित VLTD नवीनतम सुविधाओं और सुरक्षा पैच के साथ अपडेट रहता है।
 - सक्रिय रखरखाव: तकनीकी समस्याओं में कमी।
 - लंबी वारंटी अवधि: स्थापित उपकरण की सुरक्षा, दीर्घकाल तक उपयोग एवं मन की शांति।
 - कम डाउनटाइम: सक्रिय रखरखाव से त्वरित तकनीकी सहायता।
 - वाहन की निगरानी: सिंगल क्लिक पर अपने समस्त वाहनों की निगरानी की सुविधा।
 - चालक व्यवहार की निगरानी: सुरक्षित ड्राइविंग आदतों को प्रोत्साहित कर दुर्घटना जोखिम में कमी।
 - कम रखरखाव लागत: उच्च-गुणवत्ता वाला हार्डवेयर और नियमित अपडेट।
 - दीर्घकालिक बचत: कम झंझट से काम पर ध्यान एवं व्यापार में बढ़ोत्तरी।
 - उच्च गुणवत्ता वाला हार्डवेयर: कठोर वातावरण के लिए डिज़ाइन किया गया मजबूत और टिकाऊ उपकरण।
 - उन्नत तकनीक: उच्च गुणवत्ता वाले सॉफ़्टवेयर
 - प्रशिक्षण: ड्राइवरों और फ़्लीट प्रबंधकों के लिए डिवाइस के अधिकतम उपयोग करने के लिए।